रक्षाबंधन के लिए महिलाएं कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरु कर देती हैं, अगर आपने अभी तक अपने लिए कोई ड्रेस सलेक्ट नहीं की है तो निराश न हों, वैसे तो इस मौके पर आप बहुत कुछ पहन सकती हैं, लेकिन अगर इस बार आप साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो इन एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो साड़ी को भी बेहतरीन अंदाज में पहनती हैं। तो चलिए जानते हैं रक्षाबंधन के खास अवसर पर किस तरह पहनें साड़ी−
Organza sarees
ऑर्गेंजा साड़ी बहुत लाइट वेट और सॉफ्ट होती है. इस बार रक्षाबंधन पर इसे पहन सकते हैं. ये साड़ी लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी है. साल 2021 में इस साड़ी की सबसे ज्यादा डिमांड रही है. बॉडीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में ये साड़ी खूब डिमांड में हैं
साड़ी पहने शनाया जितनी खूबसूरत दिख रही हैं। उनका स्टाइल भी उतना ही अच्छा लग रहा है। अगर आप रक्षाबंधन पर अलग लुक चाहती हैं तो इस लुक को कॉपी कर सकती है स्पैगेटी स्लीव वाले हैवी एंब्रायडरी ब्लाउज के साथ आप चाहें तो सिल्क की साड़ी को मैच कर सकती हैं। बालों में जूडा बनाकर उसमे गजरा लगा सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा।
फ्रिल साड़ी
अगर आप रक्षाबंधन पर कोई यूनिक ड्रेसअप लेना चाहती हैं। जिससे आप किसी को मैच न कर पाएं, तो ऐसे में आप फ्रिल साड़ी डिजाइन ट्राई करें। आमतौर पर वेस्टर्न ड्रेस यानि गॉऊन, फ्रॉक आदि में यूज किया जाता है.
वेलवेट साड़ी
वेलवेट साड़ी अलग ही तरह का रीगल लुक देती है। चूंकि ये फैब्रिक इन दिनों ट्रेंड में है, इसलिए आपको इसकी साड़ी आसानी से बाजार में मिल जाएगी।सके साथ आप लाइट वेट जूलरी मैच करें।
Pre-Draped Sarees-
इस साल रेडी-मेड या प्री ड्रेप्ड साड़ियों का भी खूब चलन है. ये साड़ी देखने में बहुत स्टाइलिश लगती है. अगर आपको बहुत अच्छी तरह साड़ी बांधना नहीं आता है या फिर साड़ी को संभालने में परेशानी होती है तो आपके लिए ये परफेक्ट चॉइस है. ये साड़ी सबसे ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं.
सिल्क साड़ी
सिल्क की साड़ियां एवरग्रीन हैं। इस तरह की साड़ियां हमेशा से महिलाओं को प्रभावी लुक देती हैं। इसमें आपको अधिक एक्सेसरीज भी कैरी करने की जरूरत नहीं होती।
सीक्विन साड़ी
पिछले कुछ सालों में सीक्विंस साड़ी का ट्रेंड बढ़ गया है। कई मौकों पर भारतीय अभिनेत्रियों को सीक्विंस साड़ी में देखा जा चुका है। शादी पार्टी के मौके पर सीक्विंस साड़ी गजब का लुक देतीं हैं। इस तरह की साड़ियां उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो साड़ी तो पहनना चाहती हैं लेकिन बहुत ज्यादा पारंपरिक लुक नहीं चाहती। सीक्विंस साड़ियां पहनने में इजी टू कैरी और इजी टू ड्रेप होती हैं।







Comments
Post a Comment