Skip to main content

फेस मेकअप हटाने के लिये मेकअप रिमूवर |Makeup Remover, homemade

हम आपको कुछ ऐसे मेकअप रिमूवर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो घर के सामानों से बन जाएगा।घर पर ऐसे बनाएं चेहरे के लिये Makeup Remover,
फेस मेकअप हटाने के लिये  मेकअप रिमूवर |Makeup Remover, homemade 

 घर पर मेकअप रिमूवर बनाना बेहद आसान है। इससे चेहरे पर किसी भी प्रकार की कोई एलर्जी भी नहीं होगी तो जानें इसे बनाने का तरीका आपको इसमें मिलाई जाने वाली ये सामग्रियां आराम से घर पर ही प्राप्‍त हो जाएंगी

फेस मेकअप हटाने के लिये मेकअप रिमूवर |Makeup Remover, homemade 

  •  गुलाब जल और ग्लिसरीन-Rose water glycerin:

इस मेकअप रिमूवर को बनाने के लिये एक कंटेनर में 1 कप गुलाब जल लें, उसमें 1/4 कप एलोवेरा जेल, 2 टीस्‍पून ग्‍लिसरीन और 1 टीस्‍पून कैस्‍टाइल सोप मिलाएं। इस घोल को एक बोतल में डाल कर फिर साफ हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे की गोलाई में मसाज करें और गुनगुने पानी से धो लें।

  • दूध-Milk : दूध को मेकअप रिमूव करने में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। एक कटोरी दूध में बादाम तेल का 1 बड़ा चम्‍मच मिलाइये और फिर उसे रूई की मदद से चेहरे पर लगा कर मेकअप रिमूव करें।

  • नारियल का तेल- Coconut oil : नारियल का तेल चेहरे को निखारने के लिये बेहद अच्‍छा होता है। इससे आप मेकअप भी रिमूव कर सकती हैं। यदि आपकी त्‍वचा ऑइली है तो आपके लिये यह तेल बेहद फायदेमंद होगा।

  • दूध और बादाम तेल- Milk and Almond oil : इन दोनों चीजों का इस्‍तेमाल आपके चेहरे पर चमक ला सकता है। मेकअप रिमूवर के तौर पर इस्‍तेमाल करने के लिये एक कटोरी में दोंनो चीजों की सीमित मात्रा ले लें। इसे चेहरे पर लगा कर इससे अच्‍छी तरह से चेहरे की मसाज करें और फिर पानी से साफ कर लें.
  •  दही Yogurt : एक चम्‍मच दही लेकर अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ कुछ देर मसाज करें। उसके बाद इसे रूई की मदद से पोछ कर पानी से चेहरा धो लें। यदि जरूर पड़े तो और दही का इस्‍तेमाल कर लें। इससे मेकअप के साथ चेहरे से टैनिंग भी हट जायेगी.

  • जोजोबा एंड विटामिन ई ऑयल-Jojoba oil एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर विटामिन ई त्वचा को मुलायम बनाता है। 50 मि.ली. जोजोबा ऑयल और एक विटामिन ई कैप्सलू को मिलाकर कांच की बोतल में रख दें और जब भी ज़रूरत हो इस्तेमाल करें। इससे आप आसानी से वॉटर प्रूफ मस्कारा, लिक्विड आई लाइनर भी रिमूव कर सकती हैं.

  •  खीरा-Cucumber : खीरे को मिक्सर में पीसकर पतला पेस्ट बना लें, फिर इसे सीधे चेहरे पर लगाकर मालिश करें। मेकअप रिमूव करने के साथ ही ये स्किन को सॉफ्ट बनाता है और दाग़-धब्बों से भी निजात दिलाता है।
  •  सेब का सिरका- Apple vinegar : सेब का सिरका से भी मेकअप रिमूवर हो सकता है। इसके लिए आप एक बड़े चम्मच सेब का सिरका लेकर इसमें तीन बड़े चम्मच पानी मिलाएं। अब आप इससे अपनी स्किन साफ करें। कुछ देर बाद स्किन को पानी की मदद से क्लीन करें और अंत में स्किन पर मॉइश्चराजइर अप्लाई करें.

  • जैतून का तेल- Olive oil : जैतून का तेल त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इससे चेहरे की मालिश करने से चेहरे का रंग निखरता है। साथ ही आप इसे मेकअप उतारने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दो टेबलस्पून तेल में आधा टीस्पून पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। मेकअप उतारने के साथ ही ये स्किन को मॉइश्‍चराइज़ भी करता है।



Comments

Popular posts from this blog

सरसों के तेल के फायदे जाने

आयुर्वेद में  सरसों के तेल को औषधि की श्रेणी में रखा है. सरसों का तेल  सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व भी होते हैं, जो पेनकिलर का काम करते हैं। बाल काले करने हो या सर्दी जुकाम   इन सभी समस्याओं में सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है                                                                  इसके अलावा इसके अनेको  फायदे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। सरसों के तेल के फायदे जाने सरसों तेल के 15 फायदे👉 बालों को काला रखने मे : सिर के बालों में नियमित रूप से सरसों का तेल लगाने से वे जल्दी सफेद नहीं होंगे,यह बालों की जड़ों को पोषण देकर रक्तसंचार बढ़ाता है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है सरसों के तेल में थोड़ा हिना पाउडर मिलाकर कुछ देर उबालकर छानकर बालों में लगाने से बाल झडऩा कम हो जाते हैं सरसों के तेल की मालिश : करने से शरीर की मांसपेशियां मजबू...

मुंह में छाले ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे, कारण |Home Remedies for Mouth Ulcers

मुंह में छाले ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे, कारण |Home Remedies for Mouth Ulcers मुंह मे छाले होने के कारण -Mouth ulcer causes:  अक्सर पेट में कब्ज,  पेट की गर्मी ,पाचनतंत्र का ख़राब होना खट्टी चीजों का सेवन करना| ज्यादा तेल मसाले मिर्ची वाले भोजन का सेवन करना विटामिन B की कमी दाँत से जीभ कटने या किसी अन्य कारण से  जब मुँह में छाले हो जाते है तो कुछ भी खाना-पीना व निगलना तक बहुत ही मुश्किल हो जाया करता है। और जब जीभ पर भी छाले हो जाया करते हैं तब तो बहुत ही असहनीय हालत हो जाती है हम आपको कुछ आसान  घरेलु उपाय बताते है जिससे आपको  मुंह में छाले ठीक करने मे लाभ मिलेगा । सूखे पान के पत्ते का चूर्ण बनाकर इस चूर्ण को शहद में मिलाकर दिन में 3-4 बार चाटना चाहिए। शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुँह के छालों पर करें और लार को मुँह से बाहर टपकने दें।  छोटी हरड़ को महीन पीसकर छालों पर लगाने से मुँह तथा जीभ के छालों से निश्चित रूप से छुटकारा मिलता है। इसे दिन में दो तीन बार अवश्य ही लगायें। तुलसी की चार-पाँच पत्तियां नित्य सुबह और शाम चबाकर ऊपर से दो घूँट पानी प...