Skip to main content

मुंह में छाले ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे, कारण |Home Remedies for Mouth Ulcers

मुंह में छाले ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे, कारण |Home Remedies for Mouth Ulcers

मुंह मे छाले होने के कारण -Mouth ulcer causes:

  1.  अक्सर पेट में कब्ज, 
  2. पेट की गर्मी ,पाचनतंत्र का ख़राब होना
  3. खट्टी चीजों का सेवन करना|
  4. ज्यादा तेल मसाले मिर्ची वाले भोजन का सेवन करना
  5. विटामिन B की कमी
  6. दाँत से जीभ कटने या किसी अन्य कारण से

 जब मुँह में छाले हो जाते है तो कुछ भी खाना-पीना व निगलना तक बहुत ही मुश्किल हो जाया करता है। और जब जीभ पर भी छाले हो जाया करते हैं तब तो बहुत ही असहनीय हालत हो जाती है

हम आपको कुछ आसान  घरेलु उपाय बताते है जिससे आपको  मुंह में छाले ठीक करने मे लाभ मिलेगा ।

  1. सूखे पान के पत्ते का चूर्ण बनाकर इस चूर्ण को शहद में मिलाकर दिन में 3-4 बार चाटना चाहिए।
  2. शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुँह के छालों पर करें और लार को मुँह से बाहर टपकने दें।
  3.  छोटी हरड़ को महीन पीसकर छालों पर लगाने से मुँह तथा जीभ के छालों से निश्चित रूप से छुटकारा मिलता है। इसे दिन में दो तीन बार अवश्य ही लगायें।
  4. तुलसी की चार-पाँच पत्तियां नित्य सुबह और शाम चबाकर ऊपर से दो घूँट पानी पीयें। मुँह के छाले शीघ्र ठीक जाते है ।
  5. मुँह में छाले होने पर सुबह शाम अडूसा के 2-3 पत्तों को चबाकर उनका रस चूसना चाहिए।
  6. पान लगाने वाले कत्थे को मुहँ के छालों में लगाने से जल्द लाभ मिलता है ।
  7.  अमरूद के कोमल ताजे पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से भी मुँह के छाले ठीक हो जाते हैं।
  8. कत्था, मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुँह के छालों पर तीन चार दिन तक दिन में 2-3 बार लगाना चाहिए।
  9. दिन में 3-4 बार शुद्ध घी या मक्खन को मुँह के छालों में लगाना चाहिए ।
  10.  मिश्री को बारीक पीसकर उसमें थोड़ा सा कपूर मिलाकर छालों में लगायें।
  11. नींबू के रस में शहद मिलाकर इसके कुल्ले करने से भी मुँह के छाले शीघ्र दूर होते हैं।
  12.  मुहँ के छाले होने पर अमृतधारा में शहद मिलाकर उसे दिन में 3-4 बार रुई से लगाना चाहिए ।
  13.  दो ग्राम भुना हुआ सुहागा का बारीक चूर्ण पन्द्रह ग्राम ग्लींसरीन में मिलाकर दिन में दो तीन बार मुँह एवं जीभ के छालों पर लगायें।
  14. पानी में नारियल का तेल मिलाकर उसके गरारे करने से भी जल्दी लाभ मिलता है ।
  15. अलसी के कुछ दाने दिन में 2-3 बार चबाने से भी मुहँ के छालों में आराम मिलता है ।
  16.  मट्ठा पीने से भी शीघ्र लाभ मिलता है ।
  17.  नीम के टूथपेस्ट या नीम के मंजन से भी मुँह के छालों में आराम मिलता है ।
  18.  मुहँ के छाले होने पर मिर्च मसाले, आचार, तम्बाकू,दही या खट्टे पदार्थों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए ।

अगर आपको हमारे मुंह में छाले ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे अच्छे लगे हो तो इसे और लोगो के साथ share जरूर करे और आपका कोई सबाल हो तो Comment मे पूछे.

Comments

Popular posts from this blog

सरसों के तेल के फायदे जाने

आयुर्वेद में  सरसों के तेल को औषधि की श्रेणी में रखा है. सरसों का तेल  सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व भी होते हैं, जो पेनकिलर का काम करते हैं। बाल काले करने हो या सर्दी जुकाम   इन सभी समस्याओं में सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है                                                                  इसके अलावा इसके अनेको  फायदे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। सरसों के तेल के फायदे जाने सरसों तेल के 15 फायदे👉 बालों को काला रखने मे : सिर के बालों में नियमित रूप से सरसों का तेल लगाने से वे जल्दी सफेद नहीं होंगे,यह बालों की जड़ों को पोषण देकर रक्तसंचार बढ़ाता है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है सरसों के तेल में थोड़ा हिना पाउडर मिलाकर कुछ देर उबालकर छानकर बालों में लगाने से बाल झडऩा कम हो जाते हैं सरसों के तेल की मालिश : करने से शरीर की मांसपेशियां मजबू...

फेस मेकअप हटाने के लिये मेकअप रिमूवर |Makeup Remover, homemade

हम आपको कुछ ऐसे मेकअप रिमूवर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो घर के सामानों से बन जाएगा।घर पर ऐसे बनाएं चेहरे के लिये Makeup Remover, फेस मेकअप हटाने के लिये  मेकअप रिमूवर |Makeup Remover, homemade   घर पर मेकअप रिमूवर बनाना बेहद आसान है। इससे चेहरे पर किसी भी प्रकार की कोई एलर्जी भी नहीं होगी तो जानें इसे बनाने का तरीका आपको इसमें मिलाई जाने वाली ये सामग्रियां आराम से घर पर ही प्राप्‍त हो जाएंगी फेस मेकअप हटाने के लिये मेकअप रिमूवर |Makeup Remover, homemade    गुलाब जल और ग्लिसरीन-Rose water glycerin: इस मेकअप रिमूवर को बनाने के लिये एक कंटेनर में 1 कप गुलाब जल लें, उसमें 1/4 कप एलोवेरा जेल, 2 टीस्‍पून ग्‍लिसरीन और 1 टीस्‍पून कैस्‍टाइल सोप मिलाएं। इस घोल को एक बोतल में डाल कर फिर साफ हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे की गोलाई में मसाज करें और गुनगुने पानी से धो लें। दूध-Milk : दूध को मेकअप रिमूव करने में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। एक कटोरी दूध में बादाम तेल का 1 बड़ा चम्‍मच मिलाइये और फिर उसे रूई की मदद से चेहरे पर लगा कर मेकअप रिमूव करें। नारियल का तेल...