Skip to main content

पेट दर्द में तुरंत राहत देगें ये घरेलू नुस्खे


 पेट में दर्द होना एक आम समस्या है ,जिससे लगभग सभी व्यक्तियों को जीवन में बार बार सामना करना पड़ता है | इनके कई अलग अलग काऱण हो सकते है । पेट दर्द के मुख्य कारण कब्ज का होना, ज्यादा गैस बनना, अपच, विषाक्त भोजन सेवन करना आदि सकता हैं।कभी-कभी, हम बाहर खाना खा लेते हैं इससे भी पेट मे दर्द होने लगता है यहाँ पर हम कुछ आसान से उपाय बता रहे है जिसको करके आप पेट दर्द में आराम प्राप्त कर सकते है ।


पेट दर्द में तुरंत राहत देगा ये घरेलू नुस्खे

पेट दर्द के कारण

  • मासिक स्राव के समय
  • जादा तेल, मिर्च मसाला वाला  खाने से
  • बाहर का खाना जैसे पिज्जा, बर्गर, आदि ज्यादा खाने से.
  • अधिक समय तक भूके रहने से
  • रात का बचा बासा खाना खाने से

पेट दर्द में तुरंत राहत देगें ये घरेलू नुस्खे

हींग

पेट दर्द मे हींग बहुत ही लाभकारी है। 5 ग्राम हींग थोडे पानी में पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे नाभी पर और उसके आस पास लगायें फिर क़ुछ देर लेटे रहें। इससे पेट की गैस निकल जायेगी और दर्द में राहत मिलेगी ।

जीरा

जीरा पेट दर्द मे बहुत हि लाभदायक है । जीरा को तवे पर भून ले । 2-3 ग्राम की मात्रा गरम पानी के साथ दिन मे 3-4 बार लें या वैसे ही चबाकर खाये शीघ्र लाभ प्राप्त होता है।

तुलसी

10 ग्राम तुलसी का रस पीने से पेट की मरोड़ व दर्द जल्दी ही ठीक होता है।

त्रिफला

त्रिफला का 100 ग्राम चूर्ण में 75 ग्राम चीनी मिलालें इस चुर्ण का 5 ग्राम की मात्रा में दिन में 2 -3 बार पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट की सभी बीमारियां समाप्त होती हैं।

सूखा अदरक

सूखा अदरक को मुहं मे चूसने से पेट दर्द में तुरन्त राहत मिलती है।

पेट दर्द में पानी में थोडा सा मीठा सोडा डालकर पीने से फ़ायदा होता है।

बिना दूध की चाय पीने से भी पेट दर्द में आराम मेहसूस होता हैं।

अजवाईन

अजवाईन तवे पर भून लें। इसको काला नमक के साथ मिलाकर 2-3 ग्राम गरम पानी के साथ दिन में 3 बार लेने से पेट के दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।

एक चम्मच अदरक के रस में 2 चम्मच नींबू का रस और थोडी सी चीनी मिलाकर दिन मे 3 बार लेने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है।

केला

किसी भी पेट दर्द में केला खाना लाभकारी होता है। केला एक पोषक आहार होता है। केले का सेवन से पेट दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।

नींबू

नींबू के रस में काला नमक, जीरा, अजवायन चूर्ण मिलाकर दिन में तीन चार बार लेने से पेट दर्द से आराम मिलता है।

हरा धनिया

हरा हरा धनिया का रस एक चम्मच शुद्ध घी मे मिलाकर लेने से पेट के दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।

अनार

अनार पेट दर्द मे बहुत लाभदायक माना गया है। अनार के बीज थोडी मात्रा में नमक और काली मिर्च के साथ दिन में दो तीन बार लें।

मूली की चटनी, अचार, सब्जी या मूली पर नमक, काली मिर्च डालकर खाने से पेट के सभी रोग दूर होते है।

प्याज

प्यज को आग में गर्म करके रस निकाल लें और इस रस में नमक मिलाकर पीएं। इससे भी पेट का दर्द ठीक हो जाता है।

सौंफ़

दो चम्मच ग्राम सौंफ़ रात भर एक गिलास पानी में गलाएं इसे सुबह खाली पेट छानकर पीयें पेंट दर्द मे आराम मिलता है । 

पेट मे दर्द से निजात पाने के लिए आप इन दी गई चीजो मे से कोई भी एक फॉलो कर के देखे  और जो आपको सूट करे उसे जरूरत पड़ने पर use करे अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो comment मे जरूर बताये और इसे share करे.

Comments

Popular posts from this blog

सरसों के तेल के फायदे जाने

आयुर्वेद में  सरसों के तेल को औषधि की श्रेणी में रखा है. सरसों का तेल  सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व भी होते हैं, जो पेनकिलर का काम करते हैं। बाल काले करने हो या सर्दी जुकाम   इन सभी समस्याओं में सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है                                                                  इसके अलावा इसके अनेको  फायदे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। सरसों के तेल के फायदे जाने सरसों तेल के 15 फायदे👉 बालों को काला रखने मे : सिर के बालों में नियमित रूप से सरसों का तेल लगाने से वे जल्दी सफेद नहीं होंगे,यह बालों की जड़ों को पोषण देकर रक्तसंचार बढ़ाता है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है सरसों के तेल में थोड़ा हिना पाउडर मिलाकर कुछ देर उबालकर छानकर बालों में लगाने से बाल झडऩा कम हो जाते हैं सरसों के तेल की मालिश : करने से शरीर की मांसपेशियां मजबू...

मुंह में छाले ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे, कारण |Home Remedies for Mouth Ulcers

मुंह में छाले ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे, कारण |Home Remedies for Mouth Ulcers मुंह मे छाले होने के कारण -Mouth ulcer causes:  अक्सर पेट में कब्ज,  पेट की गर्मी ,पाचनतंत्र का ख़राब होना खट्टी चीजों का सेवन करना| ज्यादा तेल मसाले मिर्ची वाले भोजन का सेवन करना विटामिन B की कमी दाँत से जीभ कटने या किसी अन्य कारण से  जब मुँह में छाले हो जाते है तो कुछ भी खाना-पीना व निगलना तक बहुत ही मुश्किल हो जाया करता है। और जब जीभ पर भी छाले हो जाया करते हैं तब तो बहुत ही असहनीय हालत हो जाती है हम आपको कुछ आसान  घरेलु उपाय बताते है जिससे आपको  मुंह में छाले ठीक करने मे लाभ मिलेगा । सूखे पान के पत्ते का चूर्ण बनाकर इस चूर्ण को शहद में मिलाकर दिन में 3-4 बार चाटना चाहिए। शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुँह के छालों पर करें और लार को मुँह से बाहर टपकने दें।  छोटी हरड़ को महीन पीसकर छालों पर लगाने से मुँह तथा जीभ के छालों से निश्चित रूप से छुटकारा मिलता है। इसे दिन में दो तीन बार अवश्य ही लगायें। तुलसी की चार-पाँच पत्तियां नित्य सुबह और शाम चबाकर ऊपर से दो घूँट पानी प...

फेस मेकअप हटाने के लिये मेकअप रिमूवर |Makeup Remover, homemade

हम आपको कुछ ऐसे मेकअप रिमूवर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो घर के सामानों से बन जाएगा।घर पर ऐसे बनाएं चेहरे के लिये Makeup Remover, फेस मेकअप हटाने के लिये  मेकअप रिमूवर |Makeup Remover, homemade   घर पर मेकअप रिमूवर बनाना बेहद आसान है। इससे चेहरे पर किसी भी प्रकार की कोई एलर्जी भी नहीं होगी तो जानें इसे बनाने का तरीका आपको इसमें मिलाई जाने वाली ये सामग्रियां आराम से घर पर ही प्राप्‍त हो जाएंगी फेस मेकअप हटाने के लिये मेकअप रिमूवर |Makeup Remover, homemade    गुलाब जल और ग्लिसरीन-Rose water glycerin: इस मेकअप रिमूवर को बनाने के लिये एक कंटेनर में 1 कप गुलाब जल लें, उसमें 1/4 कप एलोवेरा जेल, 2 टीस्‍पून ग्‍लिसरीन और 1 टीस्‍पून कैस्‍टाइल सोप मिलाएं। इस घोल को एक बोतल में डाल कर फिर साफ हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे की गोलाई में मसाज करें और गुनगुने पानी से धो लें। दूध-Milk : दूध को मेकअप रिमूव करने में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। एक कटोरी दूध में बादाम तेल का 1 बड़ा चम्‍मच मिलाइये और फिर उसे रूई की मदद से चेहरे पर लगा कर मेकअप रिमूव करें। नारियल का तेल...