सर्दियों आते ही होंठों की स्किन फटने लगती है. होंठों के फटने से हमारा ध्यान हमेशा उन्ही पर रहता है और फटे होंठों मे काफी दर्द होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योकि सर्दी में बल्ड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है. जिससे बॉडी हील नहीं कर पाती और इस वजह से चोट काफी देर से ठीक होती है. होंठों को फटने से बचाने से बचाने के लिए अब आपको बाजार से महेंगी लीप प्रोडक्ट लेने की जरूरत नही है आप इसे घर पर ही मोजूद इंग्रेडिएंट्स की मदद से आसानी से बना सकते है . इसके लिए आपको बस इन स्टेंट को फॉलो करना है तो चलिए घर पर ही लिपबाम केसे बनाते है? जानते है
| घर पर ही लिप बाम बनाना है आसान, इन इंग्रेडिएंट्स की लें |
चुकंदर को किस ले या मिक्सर मे पीस ले उसके बाद इसमे थोड़ा सा पानी मिला ले और एक स्टेनर की मदद से इसका रस निकाल ले अब इस रस में कोकोनट ऑयल, या बेसलिंन, विटामिन ई कैप्सूल मिला लें. इन्हें अच्छे से मिलाएं और फ्रिज मे सेट होने के लिए रख दे अब जब use करना है तब करे.
चॉकलेट लिप बाम
चॉकलेट लिप बाम को बनाने के लिए आपको चॉकलेट, वैक्स और न्यूटेला की जरूरत पड़ेगी . चॉकलेट को वैक्स के साथ मिलाकर पिघला ले अब इसमें न्यूटेला मिलाएं. अब इसे सेट होने के लिए टाइट बॉक्स में बंद करके फ्रिज में रख दें चॉकलेट की लिप बाम रेडी है.
ग्रीन टी लिपबाम
ग्रीन टी हैल्थ के लिए तो अच्छी होती ही है साथ ही आपके लिप्स को भी सुंदर बना देगी . इसकी लिप बाम बनाने के लिए नारियल तेल को गर्म करें और उसमें ग्रीन टी डुबोएं और दोबारा माइक्रोवेव में इसे रखें. साथ ही इसमें बीजवैक्स भी मिला लें. इसे रोज लगाने से आपके लिप पेले जैसे सॉफ्ट हो जायेंगे.
लेमन लिप बाम लेमन लिप बाम बनाने के लिए आपको चाइए वैसलीन, शहद नींबू इसे बनाने के लिए माइक्रोवेव में वैसलीन को मेल्ट होने के लिए रखे अब इसमे इसमें नींबू और शहद मिला दें. ये आपके लिप को एकदम सॉफ्ट बना देगी.
रोज लिप बाम
रोज बाम बनाने के लिए गुलाब की पत्तियों में बादाम का तेल, शीया बटर और बी-वैक्स मिलाएं. इसे माइक्रोवेव में गर्म करें और ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें. इसकी खुशबु भी अच्छी होती है साथ ही रोज लगाने से लिप भी अच्छे रहेंगे.
काफी लिप बाम
एक कंटेनर में मोम डालें और एक चम्मच बेसलिंन दूसरी तरफ फ्राईंग पेन में पानी उबाल लें। जब पानी अच्छे से उबल जाए तो कंटेनर को पानी में रख दें। आधा चम्मच कॉफी डाल दें। इसको ठंडा होने के लिए रख दें। जब अच्छे से मिक्स हो जाए तो डिब्बी में डाल दें। आपकी काफी लिप बाम बाम तैयार है.
Comments
Post a Comment